Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

केवि में बच्चों ने किया किताबों का अदान-प्रदान

रुड़की। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में पुस्तक उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नए सत्र में अगली कक्षा में जाने वाले बच्चे अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें विद्यालय में दान करते हैं। अपने लिए नई कक्षा की दान में आई हुई पुस्तकें लेते हैं। ऐसे में, कक्षा एक से नौ तक के बच्चों ने आपस में किताबों का आदान-प्रदान किया। प्राचार्य चन्द्रशेखर बिष्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। इसके अलावा किताबों पर खर्च होने वाले पैसों की बचत और विद्यार्थियों में सहयोग की भावना विकसित करना भी इसमें शामिल है।