वेद का ज्ञान ही शान्ति का मार्ग
रुड़की
वैदिक उपासना योग संस्थान के संस्थापक ऋषिपाल महाराज ने कहा कि वेद का ज्ञान ही शान्ति का मार्ग है। सोमवार को वैदिक उपासना योग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराज ऋषि पाल ने गायत्री मंत्र जपने की प्रेरणा देते हुए कहा कि परमात्मा की भक्ति से मन का वातावरण शुद्ध होता है। समस्त प्राणियों पर हम सबको दया करनी चाहिए। इस अवसर पर जोध सिंह, बाबूराम, दलीप सिंह, रणधीर, सुधीर, रणबीर, सुरेशपाल मिश्रा, सुशील पेगोवाल, माहेश्वर आदि लोग माजूद रहे।
