उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

रुड़की

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि गांव बूढ़पुर निवासी नीरज कुमार (22) शुक्रवार देर शाम गायब हो गया। परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारों और आसपास पता करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, इकबालपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व फाजिलपुर निवासी मोनू (19) के परिजनों ने चौकी में आकर सूचना दी कि मोनू घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी ढूंढने पर भी युवक नहीं मिल पाया। पुलिस को मोनू रहमतपुर रेलवे फाटक के पास मिला। जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।