वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का किया स्वागत
देहरादून,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कहा है कि देश व प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। यहां सेनि कैप्टन बलवीर सिंह रावत का कहना है कि केंद्र सरकार न्यायालय के समक्ष सीलबंद रिपोर्ट साैंपकर पूर्व सैनिकों को गुमराह करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि हम आरंभ से ही कहते आ रहे हैं कि सरकार ने सन 2014 में जल्दबाजी में आनन फानन व विसंगतियों और खामियों से भरा हुआ वन रैंक वन पेंशन लागू करना केवल पूर्व सैनिकों के वोट बैंक को अपने पक्ष में रिझाना मात्र भाजपा सरकार का लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि यद्यपि देश का कोई पूर्व सैनिक सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन निर्धारण से कतई सतुष्ट नहीं था, वहीं इस दौरान. केन्द्र की भाजपा सरकार उच्चतम न्यायालय को पूर्व सैनिकों के इस संवेदनशील मुद्दे पर गुमराह करती रही, टाल मटोल करती रही है और अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए एक सबक के रूप में है।
