उत्तराखण्डमुख्य समाचार

अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया

रुड़की

पुलिस ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की मांग पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान 13 लोगों से 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी सप्ताह में रमजान का महीना शुरू हो रहा है। रमजान पर बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों में अतिक्रमण होने से आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। शहर पुलिस चौकी के पास आने वाली मस्जिद के सामने पूर्व विधायक आवास रोड और लंढौरा मंगलौर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने मांग की थी।