पशुओं को सडक़ों पर छोडऩे पर 108 लोगों का चालान
पौड़ी
एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि सडक़ों पर आवारा घूमने वाले पशुओं से होने वाले यातायात अवरुद्ध, सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने को लेकर लगातार ऑपरेशन कामधेनु चलाया जा रहा है। बताया कि सडक़ों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करके वाहनों की मरम्मत करने वाले गैराज संचालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से ऑपरेशन कामधेनु चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को अपने पशुओं को सडक़ों पर नहीं छोडऩे के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही अभी तक जिले में अपने पशुओं को सडक़ों पर छोडऩे पर 108 लोगों का चालान भी किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले में अभी तक 945 पशुओं पर ट्रेगिंग के साथ ही पशुपालन विभाग में पंजीकरण भी किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि विषयों पर जागरूक करने के लिए भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने सभी लोगों से अपने पशुओं का पशुपालन विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाकर टैग लगाने, अपने पशुओं को सडक़ों में आवारा न छोडऩे की अपील की है। बताया कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पशु स्वामी के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम व गोवंश संरक्षण(संशोधन) अधिनियम के तहत कारवाई की जाएगी।
