लक्सर क्षेत्र से 187 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशे के सौदागर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर ग्राम खण्ंडजा कुतुबपुर से एक नशे के सौदागर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 187 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फिरोज पुत्र युसुफ निवासी ग्राम बुुलाकीवाला विकासनगर देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
