मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जिला कोटद्वार के अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा जिलाध्यक्ष नूरूद्दीन ने बताया कि महमूदा को कोटद्वार नगर मंडल, मेराज खान को कालागढ़, सिमरन को दुगड्डा नगर, मौ. यासीन को पौखाल, जोया को स्वर्गाश्रम व मो. फिरोज को यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
