उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कैंट विधायक ने किया सीवर लाइन निर्माण कार्य का उद्घाटन

देहरादून। देहरादून, कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 42 कांवली में कमलेश्वर महादेव मंदिर के समीप सीवर लाइन कार्य का उद्घाटन  किया। सविता कपूर ने बताया कि कांवली क्षेत्र में ही व्योमप्रस्थ में भी इस योजना के तहत सीवर लाइन का कार्य किया जाएगा। लगभग लगभग 41 लाख की लागत से वर्षों से चली आ रही मांग का शनिवार को शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र अब सीवर लाइन से जुड़ चुके हैं। कुछेक गलियां भी जल्द सीवर लाइन से जुड़ जाएंगी। इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता विनोद पांडेय, संजय रौतेला, दयाल बिष्ट, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, शिव लाल, शशांक शर्मा, अनुराग सक्सेना मौजूद थे।