9 सितम्बर को आयोजित रोजगार / स्वरोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित
देहरादून
मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अवगत कराया है कि जनपद में 9 सितम्बर को सर्वेचौक स्थित महिला आईटीआई प्रांगण में आयोजित होने वाले में मेगा स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर एवं सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार / स्वरोजगार मेले को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। मेगा स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर एवं रोजगार / स्वरोजगार मेले की अग्रिम तिथि पृथक से जारी की जाएंगी।
