उत्तराखण्डमुख्य समाचार

डॉ.मनीष दत्त ने संभाला सीएमओ का पदभार

हरिद्वार। हरिद्वार के सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने अपना पद भार संभाल लिया। बुधवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. मनीष दत्त का स्वागत किया। साथ ही सीएमओ से अपेक्षा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। डॉ. मनीष दत्त ने कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को कहा कि मैं अपना कार्य कर रहा हूं किसी भी कर्मचारी का कोई भी कार्य नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गलत कार्य और अनुशासहीनता करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बधाई देने वालों में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के जिलाध्यक्ष एसपी चमोली, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी चाहर, धर्मेंद्र सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, जिलामंत्री राकेश भंवर,महेश कुमार, सुरेंद्र, कामेंद्र, पप्पू सैनी, अवनीश, पंकज, पवन कुमार, अशोक, सुरेश, दिनेश जोशी आदि ने सीएमओ को शुभकामनाएं दी