उत्तराखण्डमुख्य समाचार

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

रुड़की

मुखबिर की सूचना पर 17.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथी की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह एसएसआई अंकुर शर्मा, सिपाही दीपक कुमार, रियाज अली और एएनटीएफ के देशराज की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। टीम ने देर रात छापेमारी कर स्मैक खरीदने वाले इकराम पुत्र हाकम निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को 17.40 ग्राम स्मैक, 1110 रुपये और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसे स्मैक की डिलीवरी देने वाला इसी गांव का आजाद उर्फ मच्छर पुत्र शरीफ फरार हो गया है। पुलिस ने इकराम को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी आजाद की तलाश भी कर रही है।