उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सड़क की बदहाली पर विधायक नाराज

पिथौरागढ़

विधायक फकीर राम टम्टा ने पौसा-पोस्ताला सड़क का निरीक्षण किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण को पहुंचे विधायक टम्टा ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि उक्त मार्ग में जेड बैंड के समीप अक्सर बारिश के कारण भूस्खलन होता है। इससे सड़क में आवाजाही ठप हो जाती है। इसके अलावा सड़क में जगह-जगह बनें गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबत बनें हुए हैं।