राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जनता का बदला इरादाः कै. बलबीर
देहरादून, 13 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने कहा है कि भाजपा ने जितनी तीव्रता से देश की सत्ता तक पहुंचने के लिये प्रचार प्रसार और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर देश की जनता के मन को बदलकर जीत सुनिश्चित की है, वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि और सुनिश्चित है कि देश की महान जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल में भी सत्ता में बने रहने का अवसर नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन सरोकारों से संबंधित मुद्दे महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्यायें आदि वायदे करके निभाए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिसके कारण देश की महान जनता के दिलों में भाजपा के प्रति कड़वाहट नफरत और कड़ी नाराजगी पनप रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राहुल गांधी के द्वारा विशेष रणनीति के तहत देश भर में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करने से देश की जनता का इरादा और दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल रहा है।
