उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

 नई टिहरी

पीजी कॉलेज नई टिहरी का राइंका पांगरखाल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद उनियाल ने कहा कि शिविर में छात्रों में ग्रामीण प्रवेश की कई नई बातें सिखने को मिलती है। साथ ही स्वयं सेवी भी ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरुक करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य जीवन के लिये स्वच्छता जरुरी बताई है। उन्होंने पीजी कॉलेज को ढोल और दमाऊं भी भेंट किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीपी सेमवाल ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। शिविर में सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयं सेवी दिव्यांशु, दीक्षा, प्रदीप भंडारी, मोहत राणा, भारती, मोनिका, अनिल और ऋषभ को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. रजनी गुसाईं, सौरभ सिंह, सुभाष राणा, भीम सिंह, मान सिंह, सविता भट्ट, आरती सजवाण आदि मौजूद थे।