उत्तराखण्डमुख्य समाचार

 पुलिस ने किया लावारिश लाश का अंतिम संस्कार

बागेश्वर

उत्तराखंड पुलिस को यूं ही मित्र पुलिस नहीं कहा जाता है। तीन दिन पूर्व सरयू-गोमती संगम पर एक लावारिश नेपाली व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मॉर्चरी में रखा। दो दिन तक भी जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार किया। कोतवाल कैलाश नेगी ने कंधा दिया और मुखाग्नि दी। हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया।