19 दिसम्बर से 14 फरवरी तक संचालित होगा सैनिक पुत्रों हेतु प्रशिक्षण
नई टिहरी
पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्द्धसैनिक व पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 19 दिसम्बर से 14 फरवरी, 2023 तक देहरादून में संचालित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस चंद ने बताया कि इच्छुक युवा अभ्यर्थी आगामी 15 दिसंबर तक जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा दें।
