16 दिसंबर को मनाया जाएगा विजय दिवस
नई टिहरी
आगामी 16 दिसम्बर को जिला प्रशासन के तत्वाधान में विजय दिवस पूर्ण श्रद्धा एंव सम्मान के साथ मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस चंद ने बताया कि कार्यक्रम नवनिर्मित युद्ध स्मारक बौराड़ी में सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारम्भ होगा। यहां पर मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
