उत्तराखण्डमुख्य समाचार

लोनिवि के ईई बीसी भंडारी हुए सेवानिवृत्त

चम्पावत

लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी भंडारी के सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। प्रभारी अधिशासी अभियंता शिवाकर चौरसिया की अध्यक्षता और सहायक अभियंता राजेंद्र गिरी के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में किए गए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभियंता तुलाराम, बृजेंद्र ठाकुर, नवीन चंद्र, पीसी नरियाल, राजेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार, संजय जोशी, हेम चंद जोशी, सूरज शाह, नंदन‌ प्रसाद, सूरज कमल आदि रहे।