उत्तराखण्डमुख्य समाचार

दून आगमन पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत

देहरादून

अनन्त विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के प्रथम बार देहरादून आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह किया गया। इस अवसर पर घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के 21 सदस्य देवता के पश्वा कुलबीर सिंह सजवाण तथा अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण व गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में शंकराचार्य के अभिनंदन समारोह में शामिल होने गया। इस अवसर पर घंडियाल डांडा मंदिर क्वीली के सदस्यों कुलबीर सिंह सजवाण,विजय प्रकाश विजल्वाण, विजयपाल सिंह सजवाण, डा. जगमोहन सिंह सजवाण, अशोक विजल्वाण, मान सिंह चौहान, दिनेश प्रसाद उनियाल, अमित सजवाण, बुद्धि सिंह रावत, धूम सिंह चौहान, विनोद विजल्वाण, दिनेश सेमल्टी सहित अन्य लोगों ने स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को ढोल नगाड़ों,रणसिंघे व कलश यात्रा माल्यार्पण करते हुए पुष्प वर्षा करते हुए शंकराचार्य भवन लाया गया, जहां उनके स्वागत में भजन कीर्तन के साथ अभिनंदन किया गया, शंकराचार्य ने अपनी श्रीमुख वाणी से सम्बोधन करते हुए कहा कि आज के युग में धर्म की रक्षा जरुरी है। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद लेने को भीड़ लगी रही।