एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया श्री देव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन
कोटद्वार
श्री देव सुमन विवि की ओर से छात्रों के परीक्षा परिणामों में बरती गई अनियमितता को लेकर छात्र संगठनों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में छात्र संगठन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाविद्यालय गेट पर श्री देव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी ने कहा कि श्री देव सुमन विवि की ओर से की गई लापरवाही का परिणाम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विवि की ओर से अभी तक परीक्षाफल में कोई सुधार नहीं किया गया है। साथ ही उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच के लिए तीन सौ रूपये शुल्क भी लिया गया है, जिसका एनएसयूआई ने विरोध किया है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने परीक्षाफल सही न होने तक पीजी कक्षाओं में प्रवेश न करने और वार्षिक खेल कैंलेंडर जारी करने की मांग भी की। धरना स्थल पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज खत्री, विजय रावत, नीरज बहुगुणा, आकाश सिंह, रोहित नेगी, बाबी बिष्ट, राहुल गुसाई, मनीष चौहान, मनीष कुमार, स्मृति, निकिता और शिवानी नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
