Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

एसएफआई ने लगाया छात्र संघ चुनाव में अनियमिताओं का आरोप

श्रीनगर गढ़वाल।  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के 17 नवम्बर को हुए छात्र संघ चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में बिड़ला परिसर के छात्र संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट ने गढ़वाल विवि के मुख्य नियंता को ज्ञापन प्रेषित कर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। बिड़ला परिसर के कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव-2022 में मुख्य नियंता की नकली मोहर का उपयोग किया गया है। इस मामले में गढ़वाल विवि प्रशासन ने कई छात्रों को भी फर्जी पहचान पत्रों के साथ भी पकड़ा है। उन्होने इन सभी पहचान पत्रों की निष्पक्ष जांच कराए जाने, पहचान पत्र धारकों से पूछताछ किए जाने और एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।