शिक्षक चौहान को उत्तराखंड रत्न सम्मान मिलने पर खुशी
श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड दुगड्डा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला के शिक्षक विपिन चौहान को उत्तराखंड रत्न सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने खुशी जताई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष भगत भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, जिला मंत्री मुकेश काला, कोषाध्यक्ष पवन देवलियाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री विपिन रांगण, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, प्रांतीय संयुक्त मंत्री हेमंत गैरोला, प्रांतीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह नेगी और प्रांतीय सदस्य विक्रम सिंह रावत ने इसे शिक्षक समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। चौहान को रविवार को देहरादून में पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन के हाथों यह सम्मान मिला।
