वित्तीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक की सोमेश्वर शाखा के तत्वाधान में मंगलवार को चनौदा में एक वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें किसानों तथा बैंक ग्राहकों को डिजिटल वित्तीय साक्षरता अभियान से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक सुनील वर्मा ने कहा कि डिजिटल क्राइम से बचने के लिए कैशलेस व्यवस्था का लाभ लें। उन्होंने ग्राहकों को पीओएस कार्ड से भुगतान करने, मोबाइल वॉलेट से लेनदेन, आधार कार्ड से भुगतान, साधारण मोबाइल से पैसे के लेन देन से जुड़ी जानकारियां दी।
