Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पेंशनरों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील

चमोली

मुख्य कोषाधिकारी दीपिका चौहान ने जिले के पेंशनरों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साइबर ठगों के द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की जा रही है। स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबंध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है। इस संबंध में जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को आगाह कराते हुये सीटीओ ने कहा कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबंध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नहीं मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साक्षा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दे, ताकि ठगी से बचा जा सके।