उत्तराखण्डमुख्य समाचार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिले में दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। मुख्यालय सहित केदारनाथ धाम तक दीपोत्सव का उल्लास देखा गया। इस मौके पर केदारनाथ मंदिर के परिसर में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। वहीं लोगों ने घरों में दीप जलाए और एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही लोगों ने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए। साथ ही मिठाइयां बांटी। जिले में आगजनी सहित किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मुख्यालय सहित जिले के सभी स्थानों पर दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। केदारनाथ मंदिर को दस कुंतल फूलों के साथ ही विभिन्न लाइटों से जगमग किया गया। दीपावली पर्व पर रात्रि को केदारनाथ धाम में देवस्थानाम बोर्ड, पुलिस एवं डयूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने मंदिर परिसर के चारों ओर दीप जलाने के साथ ही मंदिर में अलाव जलाकर रोशनी की गई। साथ ही केदारनाथ पटाखों की आतिशबाजी भी की। वहीं जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले के कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों को भी फूलों और लड़ियों सजाया। दीपावली की रात्रि को लोगों ने अपने घरों में रंगोली तैयार दीप जलाकर त्योहार को मनाया। जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, चोपता, चोपडा, मयाली व जखोली में दीपावली का त्यौहार बडे धूमधाम से मनाया गया।