सिंचाई विभाग के 228 सिविल कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को गतिमान संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2021 में जोड़ने की मांग
देहरादून
सिंचाई विभाग के 228 सिविल कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को गतिमान संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2021 में जोड़ने के लिए समस्त तकनीकी छात्र-छात्राओं ने महारैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। आज सिंचाई विभाग से जुडे से हुए सिविल कनिष्ठ अभियंता गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुए और वहां से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी में महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया, जैसे ही रैली हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास पहंुची तो पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने आगे बढने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया और काफी देर तक धक्का मुक्की व नोंकझोंक चलती रही और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर बेरोजगार छात्र छात्राओं का कहना है कि लगातार उनके हितों की अनदेखी की जा रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर बेरोजगार छात्र छात्राओं का कहना है कि विदित हो कि उक्त पदों के लिए अभ्यर्थी 26 सितम्बर 2022 से गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन कर रहे थे। दो अक्टूबर 2022 से अमरीश कुमार ने अनशन शुरू किया, जिसे पांच अक्टूबर 2022 को पुलिस ने जबरन तुड़वा दिया व विरोध करने पर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत सभी अभ्यर्थियों को जबरन पुलिस लाइन ले जाया गया, जिससे खिन्न अभ्यार्थियों ने पुलिस लाइन में ही धरना प्रारम्भ कर दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कहा कि अमरीश की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल भर्ती करवाया गया और उसके बाद बेरोजगार को परेड ग्राउंड में पकौड़े तलने से भी रोका गया, जो खेद का विष है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कहा कि इसी दौरान धरना स्थल पर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल भर्ती करवाया गया। इसके बाद मनवीर चौहान ने अनशन प्रारंभ किया और मनवीर की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा अब अजय कुमार ने अनशन शुरू किया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन अनशनकारियों की तबीयत खराब होने के बावजूद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली। उनका कहना है कि इसको देखते हुए छात्रों ने तय किया कि अब आर पार का आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों छात्र-छात्रायें एवं अभ्यर्थी शामिल रहे।
