उत्तराखण्डमुख्य समाचार

जायडस कंपनी गेट पर कर्मचारियों का धरना 120वें दिन भी जारी

रुद्रपुर

जायडस कंपनी के कर्मचारियों का धरना कंपनी गेट पर 120वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कंपनी बंद कर 1200 कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्य बहाली की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने श्रमिकों को सूचित किये बिना कंपनी के अफसरों की टीम को कंपनी में गुपचुप तरीके से भेजा। यहां आई टीम से कर्मचारियों के समक्ष अपनी मांग रखी। कर्मचारियों ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास कोई अधिकार नहीं है। वे कंपनी के भीतर की स्थिति को देखने आये हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन को अपनी फैक्ट्री की परवाह है लेकिन 1200 कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है। यहां अध्यक्ष विकास सती, धर्मेंद्र सिंह, मनोज, रंजना, मोहित, रविंद्र , भास्कर, दीपक मौजूद रहे।