डांग में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
श्रीनगर
व्यापार मंडल डांग-ऐठाणा ने डांग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने कहा है कि डांग क्षेत्र का विस्तार काफी ज्यादा हो गई। आये दिन यहां कोई न कोई घटना होती रहती है। कहा सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने अति आवश्यक हैं। कहा पूर्व में भी इस संदर्भ में पत्राचार किया गया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री के स्तर से त्वरित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया था। कहा उक्त मांग पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए डांग क्षेत्र के लोग आभारी रहेंगे।
