हिन्दी दिवस सप्ताह पर हुई विविध प्रतियोगिताएं
अल्मोड़ा
राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल महतगांव में हिंदी सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी दीपक पाण्डेय ने बताया कि इस हफ्ते हर दिवस के अंतिम दो वादनों में निबंध, श्रुति लेख, वाद विवाद, स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ ही कविता सृजन, कहानी निर्माण, प्रार्थना सभा सुधार और हिंदी उच्चारण सुधार जैसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार यानी आज हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का समापन होगा। प्रधानाध्यापक ध्यान सिंह रौतेला ने तमाम जानकारियां दीं। शिक्षक पंकज पंत, चंदन बोरा, विनोद पंत ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में समग्र रूप से दिशा, अंजली और हर्षित अपनी अपनी कक्षाओं में विजयी रहे।
