उत्तराखण्डमुख्य समाचार

आरसेटी दे रहा महिलाओं को अचार, पापड़ और मशाला पाउडर मेकिंग का प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग।

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा जिले के खिलयाण बांगर में महिलाओं को अचार, पापड़ और मशाला पाउडर मेकिंग का प्रशिक्षण दे रहा है। जखोली ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव खलियाण बांगर में चल रहे 10 दिवसीय में 32 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ जखोली ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली व आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली द्वारा महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर जानकारियां दी गई। आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा ने विभिन्न लोकल प्रोडक्ट से निर्मित पापड़ व अचार बनाने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता मोटिवेशन, गोल सेटिंग्स, मार्केटिंग मैनेजमेंट की जानकारी दी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक खलियांण के शाखा प्रबंधक द्वारा सभी ग्रामीण महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी उत्तम राणा, ग्राम प्रधान खलियांण बिछना देवी, सुशील रतूडी, भूपेंद्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह, आरती देवी, सीमा देवी, सविता, अब्बल देवी, अनिता देवी, कोमल, बसु, रिमझिम आदि मौजूद थे।