बाईपास मार्ग को खुलवाने की मांग
रुड़की
भगवानपुर से सिडकुल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले बाईपास मार्ग को कांवड़ के बाद अब तक नहीं खोला गया। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि टोल प्लाजा की मिलीभगत से सड़क बंद की गई है। एसएसपी से सड़क खुलवाने की मांग की। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए बाईपास मार्ग को बंद कर दिया जाता है। इस बार भी बाईपास को बंद कर दिया गया। कांवड़ मेला जुलाई में खत्म हो गया। लेकिन अब तक बाईपास मार्ग को ट्रकों के लिए नहीं खोला गया है। उनका कहना है कि यह सब टोल प्जाजा की मिलीभगत से हो रहा है। जिससे ट्रक हाईवे से जाएं और उन्हें टोल टैक्स चुकाना पड़े। पहले भगवानपुर से सिडकुल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए बाईपास मार्ग का उपयोग चालक करते थे। मार्ग बंद होने के कारण उन्हें मजबूरी में हाईवे से जाना पड़ रहा है। बताया कि एसडीएम भगवानपुर और इंस्पेक्टर भगवानपुर को भी समस्या से अवगत कराया गया था। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट, आदेश शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
