सोनिया और प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित, बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्यकर्ता कर रहे हवन
नई दिल्ली
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा हवन कराया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता के मुताबिक, हम चाहते हैं वह जल्द ठीक हों और एक बार फिर हमें उनका सानिध्य प्राप्त हो, हम जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व प्रदेशों में हवन कराकर सोनिया जी और प्रियंका जी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन कर उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी कि उन्हें हल्के लक्षणों के साथ कोविड19 है। उन्होंने कहा, सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं होम क्वारंटीन में हूं। प्रियंका ने कहा, मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए थे कि वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें सोनिया गांधी को हल्का बुखार आया था और अगले दिन परीक्षण में वह कोविड-19 पॉजिटिव मिली। उन्होंने चिकित्सकीय सलाह के अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया है।
