मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का किया विरोध
सूरत
द्य गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं की गुजरात में चहल पहल बढ़ गई हैद्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गुजरात दौरे बढ़ गए हैंद्य मुसलमानों के सबसे बड़े हमदर्द होने का दावा करने वाले असदुद्दीन ओवैसी को सूरत में उग्र विरोध का सामना करना पड़ा हैद्य विरोध करने वाले और कोई नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग ही थेद्य सूरत के मीठी खाडी क्षेत्र के मुसलमानों ने ओवैसी को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कीद्य ओवैसी के विरोध के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आएद्य घटना रविवार रात की है, जब सूरत के लिंबायत क्षेत्र में ओवैसी की जनसभा का आयोजन किया गया थाद्य उससे पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की बी टीम बताते हुए उनका विरोध कियाद्य विरोध के बाद कांग्रेस के पूर्व नगर पार्षद असलम साइकिलवाला ने कहा कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा व संघ के एजंट हैंद्य
