डीएम से की बसों में दिव्यांग जनों की यूडी आईडी न चलने की शिकायत
देहरादून
यूकेडी ने जिलाधिकारी आर राजेश कुमार को ज्ञापन देकर स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस व यूपी की परिवहन निगम की बसों में दिव्यांग जनों की यूडीआईडी के न चलने की शिकायत की है। यूकेडी दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमित डंगवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में यूकेडी ने कहा है कि रायपुर से सेलाकुई की तरफ व राजपुर से सेलाकुई की तरफ जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों में व परिवहन विभाग की बसों में दिव्यांग जनों की यूडी आईडी नहीं ली जा रही है। जिससे दिव्यांगजन काफी परेशान हैं। जबकि सीएम ने जनवरी 2022 में यूपी व उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों में यूडी आईडी लेने की बात कही थी। इस समय सिर्फ उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यूडी आईडी ली जा रही है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष किरन रावत कश्यप ने कहा कि सरकार का तुरंत ही स्मार्ट सिटी के इलेक्ट्रिक बस व यूपी परिवहन की बसों में यूडी आईडी प्रारंभ करने के लिए तुरंत सम्बंधित विभागों को नोटिस जारी करने चाहिए। ताकि दिव्यांग जनों को असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने इस विषय का संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है। मौके पर जिला प्रचार मंत्री जितेन्द्र, हिम्मत सिंह महर, विकास भट्ट, कमलेश नौटियाल, पूजा महर आदि मौजूद थे।
