पॉप सिंगर तरसेम सैनी नहीं रहे
पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी जिन्हें लोग ताज के नाम से जानते हैं, 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि लीवर फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। 90 और 2000 के दशक में पॉप म्यूजिक के लिए उन्हें जाना जाता है।
तरसेम सिंह सैनी का निधन 29 अप्रैल, 2022 को लंदन में हुआ। बताया जा रहा है कि वो पिछले काफी समय से हर्निया की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले 2 सालों से वह काफी बीमार थे और कोमा में थे। पिछले महीने ही यानी मार्च में वह कोमा से बाहर आए थे। सिंगर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके जानने वाले दुखी नजर आ रहे हैं और सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर बल्ली सागू ने ट्विटर पर सिंगर ताज की एक तस्वीर साझा की और लिखा, आप वाकई बहुत याद आएंगे।’ उन्होंने ‘कोई मिल गया’, ‘तुम बिन’, ‘गल्ला गोरियां’ और ‘बाटला हाउस’ के गाने गाए हैं।
