Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

चाकू से गला काटने के प्रयास में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की।

पड़ोसी युवक के सिर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने और गला काटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक की तलाश भी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी करण चौहान ने पांच अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह किसी काम से मलकपुर चुंगी पर जा रहा था। इस बीच कॉलोनी में रहने वाला कार्तिक शर्मा उर्फ शूटर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज कर दी थी।