Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमी के तहत 12 फर्जी बाबाओं को पकड़ा

कलियर में ऑपरेशन कालनेमी के तहत अभियान चलाकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दरगाह क्षेत्र गंगनहर पटरी और टीन शेड समेत अन्य आसपास के स्थानों से 12 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी श्रद्धालुओं को तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के नाम पर ठग रहे थे। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को दरगाह क्षेत्र दोनों गंगनहर के बीच वाली पटरी, टीनशेड सहित अन्य स्थानों से 12 फर्जी बाबाओ को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाबाओं का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अंधविश्वास फैलाकर न केवल ठगी कर रहे थे, साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे थे।
पकड़े गए सभी ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत ऐसे बहरूपियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।