Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बाइक चोरी करने वाले अज्ञात के खिलाफ केस

रुड़की

क्षेत्र के ईदगाह रोड से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। नगला चीना निवासी सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 12 फरवरी को गदरजुड्डा से मंगलौर कस्बे की ओर आ रहा था। दोपहर के समय जब वह ईदगाह रोड के पास रुका, तभी वहां मौजूद तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।