उत्तराखण्डमुख्य समाचार

युवक पर तीसरी बार हमला, केस दर्ज

हरिद्वार

शिवलोक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक पर तीसरी बार हमला किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। अब युवक को रास्ते में घेरकर उसे और उसके साथी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पांच नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।