उत्तराखण्डमुख्य समाचार

अज्ञात शव की हुई पहचान: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार की तत्परता से परिजनों को मिली राहत

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बार फिर अपनी तत्परता और समर्पण का परिचय देते हुए एक अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को न्याय दिलाया है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र डोबाल (IPS), एसपी क्राइम तथा पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर एवं AHTU के नोडल अधिकारी अविनाश वर्मा के निर्देशन में संभव हो सकी।

30 अप्रैल को मिला था अज्ञात शव

दिनांक 30 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन एएचटीयू द्वारा चलाए जा रहे शव शिनाख्त एवं गुमशुदा तलाश अभियान के अंतर्गत इस मामले पर प्राथमिकता से कार्य किया गया।

गुमशुदगी रिपोर्ट से मिली कड़ी

जांच में सामने आया कि थाना कनखल क्षेत्र में गुमशुदगी क्रमांक 17/25 के अंतर्गत रामपाल पुत्र हरपुर निवासी 150 पोल्ट्री एरिया, नीलोखेड़ी, जिला करनाल (हरियाणा), हाल निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी, थाना कनखल, हरिद्वार की रिपोर्ट दर्ज है। विस्तृत पड़ताल के बाद अज्ञात शव की पहचान रामपाल के रूप में की गई।

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली एएचटीयू टीम में   निरीक्षक विजय,उप निरीक्षक नन्दकिशोर, हेड कां0 राकेश , कां0 मुकेश, कां0 जयराज, कां0 दीपक, कां0 सुरजीत ,कां0 शशिबाला, कां0 गीता, कां0 बीना शामिल रहे ।

हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई मानवीय संवेदनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शव की त्वरित पहचान और परिजनों तक सूचना पहुंचाना एक संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, जिसे टीम ने जिम्मेदारी के साथ निभाया।