उत्तराखण्डमुख्य समाचार

वार्षिक परीक्षाफल वितरण में बच्चों को किया गया सम्मानित

धनौरी
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी ने कहा कि बच्चों की नींव प्राथमिक शिक्षा से ही पड़ती है। इसलिए प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर ही बच्चों को हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल जैसे अच्छे स्कूल और अध्यापकों की जरूरत होती है। भारतीय उत्थान परिषद के अध्यक्ष डॉ अंकित सैनी ने कहा कि हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की एक नई तकनीक विकसित की गई है।जिसमें चित्रों के माध्यम से बच्चों की समझ विकसित की जाती है। बच्चों को रटाने के बजाय उन्हें विषय को समझाने पर जोर दिया जाता है।
प्रबल समिति के अध्यक्ष सुमन देवी ने अभिभावकों से उनके अनुभव के बारे में पूछा। अभिभावको की ओर से स्कूल के बारे में अच्छा फीडबैक मिला। सुमन देवी ने कहा कि आगे भी अभिभावकों के इस भरोसे को कायम रखा जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक डॉ आदित्य सैनी ने बताया कि स्कूल को क्षेत्र का बेहतरीन स्कूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त अच्छे भवन का निर्माण किया गया है। योग्य शिक्षकों को बच्चों का भविष्य संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर राकेश चौधरी, मांगेराम चौहान, सुलेख चंद आदि उपस्थित रहे।