सांसद ने सभासद शाह को किया सम्मानित
चमोली। गढ़वाल सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विजय संकल्प यात्रा के दौरान गत दिनों गैरसैंण प्रवास के दौरान नगर पंचायत के वार्ड 6 से सभासद एवं हाल की में डीबीसी का चुनाव जीते राजेन्द्र शाह को फूल माला पहना कर सम्मानित किया। सभासद राजेन्द्र शाह ने सांसद द्वारा उन्हें सम्मानित किये जाने पर उनका आभार जताया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, भाजपा जिमं अवतार नेगी, कुंवर सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
