उत्तराखण्डमुख्य समाचार

राजनैतिक भौकाल के चक्कर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने नियमो को अनदेखा करने वाली पीट बाजार का कर दिया उद्घाटन

हरिद्वार

जगतीतपुर—जमालपुर रोड मित्र विहार पर चलने वाली पीठ बाजार जिला पंचायत के नियमो को ताख पर रखकर संचालित ​की जा रही है। वही दूसरी और जिला पंचायतो के नियम को ना मानने वाली पीठ बाजार का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान करते दिखे। राजनैतिक प्रभाव में चलने वाली पीठ बाजार की भेट चढा मुख्य मार्ग ।

जिला पंचायत की शर्तो का उल्लघन करने वाली पीट बाजार में पांर्किग की उचित व्यवस्था सही ना होने पर मुख्य मार्ग वाधित रहता है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बिगडती नजर आती है। पीठ बाजार में आने वाले ग्राहको के द्वारा आस पास की कालोनीयो में वाहन खडा कर देते है। जिसके कारण आने जाने में परेशानी का सामना करना पडता है।

आस पास की कालोनीयो में पीट बाजार लगने का लाभ तो मिला लेकिन साथ में परेशाानी भी मिलती नजर आयी है। उसका कारण पांर्किग की उचित व्यवस्था ना होने पर ग्राहको द्वारा कालोनीयो में वाहन खडा करते है। जिसके कारण मुख्य मार्ग व आस पास में कालोनी के रास्ते अवरूद्व होते है।

भाईया कोतवाल तो अब डर काहे का जी हां यह मुहावरा यहा सही साबित होता नजर आ रहा है। जिला पंचायत द्वारा अनुमति दी गयी और पीट बाजार अनुमति में लिखी शर्तो का खुले आम धज्जिया संचालक उडा रहा है। वही दूसरी तरफ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान उसी पीट बाजार का उद्घाटन करते नजर आये।

युवा जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अपनी ही जिला पंचायत के विरूद्व चली रही गतिविधियो को बढावा देते नजर आये है। पीट बाजार के संचालक राजनैतिक प्रभाव में लेने में जुट हुये है । जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान द्वारा पीट बाजार के बारे में बिना कुछ जाने राजनैतिक भौकाल के चक्कर में शर्तो की धज्जिया उडाने वाली पीट बाजार को बढावा देते नजर आये है।