Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

निर्माणाधीन चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण

चम्पावत। लोहाघाट के गोरखा नगर में नगर पंचायत की पहल पर बन रहे चिल्ड्रन पार्क का चैयरमैन गोविंद वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए। युवा भवन के पास नगर पंचायत करीब 28 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क निर्माण के तहत प्रथम चरण में समतलीकरण के बाद दीवार का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूला, बेंच आदि कई खेल उपकरण स्थापित किए जाएंगे।