Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मुरादाबाद को हराकर राव क्रिकेट क्लब ने जीता डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट  

हरिद्वार

सलेमपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राव क्रिकेट क्लब सलेमपुर ने मुरादाबाद को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 81 हजार रुपये और ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्राफी दी गई।सदभावना स्टेडियम सलेमपुर में आयोजित डे नाइट प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड और यूपी की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में सलेमपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद की टीम 102 रन पर आउट हो गई।