Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

नौकरी दिलाने के नाम पर जेवरात ठगकर फरार हुआ आरोपी धरा  

हरिद्वार

नौकरी का झांसा देकर एक युवती से सोने चांदी के जेवरात ठगकर फरार फर्जी लेबर कांट्रेक्टर को सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से ठगे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। सिडकुल थाने में 20-21 जुलाई को दो युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हें सिडकुल क्षेत्र में मिले एक व्यक्ति ने खुद को लेबर कांट्रेक्टर बताया था। उसके बाद वह उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगलग अलग कंपनियों के पास ले गया था। आरोप था कि कंपनी में एंट्री करने की बात कहकर उनके जेवरात उतरवाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था।