उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में होगा जगतगुरु आदि शंकराचार्य पर व्याख्यान

देहरादून
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून एवं भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जगतगुरु श्री शंकराचार्य जी को लेकर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन 21 मार्च को सुबह 10:30 बजे किया जा रहा है।
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित होने वाले इस विशेष व्याख्यान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर रामनाथ झा और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग के डॉक्टर शैलेंद्र प्रसाद उनियाल मुख्य वक्ता होंगे।
स्थानीय समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी आर. चौहान ने बताया कि इस विशेष व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राएं आदि शंकराचार्य के कालजयी योगदान से परिचित हो सकेंगे।