Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

हरिद्वार दुग्ध संघ  नवनिर्वाचित चेयरमैन और समिति सदस्यों को शपथ दिलाई

रुड़की

शिकारपुर स्थित हरिद्वार दुग्ध संघ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन और समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पालकों के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। हरिद्वार दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार के अलावा आठ समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। बुधवार को दुग्ध संघ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष और समिति सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ईमानदारी के साथ पशु पालकों के हित में कार्य किया जाएगा। कहा कि हर माह एक रुपये लीटर दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पूरे जनपद में 643 गांव की 308 ग्राम पंचायतों में कुल 342 समितियां हैं।