उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

बंजारावाला में मिलेगी जन औषधि की सस्ती दवाएं

देहरादून

बंजारावाला में भी अब जन औषधि की सस्ती दवाएं मिलेगी। बुधवार को शहीद नागेंद्र सकलानी मार्ग लेन नंबर तीन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ पूर्व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी जोशी, प्रो. बीना जोशी, डॉ राहुल बधानी ने संयुक्त रूप से किया। केंद्र संचालक डॉ. बीपी बधानी ने बताया कि हृदय, शुगर, न्यूरो, थायराइड, प्रोस्टेज आदि से जुड़ी बीमारियों की सस्ती दवाएं उपलब्ध होगी। इस दौरान भुवनेश्वर प्रसाद बधानी, जोगेंद्र रावत, उषा बधानी, डॉ. प्रतिष्ठा आदि मौजूद रहे।